डा. मुकेश यादव को दी गयी कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी, साथियों ने दी बधाई
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जौनपुर शाखा के सत्र 2026–28 के चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये। घोषणा के अनुसार अध्यक्ष डॉ. आर.पी. यादव एवं सचिव डॉ. फैज़ अहमद चुने गये। वहीं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी डॉ. मुकेश शुक्ला को सौंपी गयी। वहीं वर्तमान अध्यक्ष डॉ. शुभा सिंह एवं सचिव डॉ. ए.के. मौर्य ने नई टीम को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम और अधिक कुशलता एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी।
जनपद के चिकित्सा जगत ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।वहीं सदस्यों ने भरोसा जताया कि नए नेतृत्व में आईएमए जौनपुर चिकित्सकों के हित, चिकित्सा सेवाओं की बेहतरी और जनपद के लोगों के स्वास्थ्य के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
नई टीम ने सभी सदस्यों के विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे मिलकर संगठन को और मज़बूत करेंगे, जन-स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे और चिकित्सा जगत की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। इस मौके पर बताया गया कि आईएमए के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 23 अक्टूबर दिन शुक्रवार को आयोजित किया जायेगा।
.jpg)







