Jaunpur News: रघुवीर महाविद्यालय में डिजिटल इण्डिया डिजिटल स्टूडेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: रघुवीर महाविद्यालय में डिजिटल इण्डिया डिजिटल स्टूडेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन


तरूण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय थलोई भिखारीपुर कला के कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) विभाग द्वारा 8 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे डिजिटल इंडिया डिजिटल स्टूडेंट विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. विनय त्रिपाठी प्राचार्य श्री गौरीशंकर संस्कृत महाविद्यालय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डिजिटल युग में तकनीकी ज्ञान एवं डिजिटल कौशल के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान में डिजिटल दक्षता विद्यार्थियों के शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। डिजिटल तकनीकों का सही एवं रचनात्मक उपयोग युवाओं के भविष्य को नई दिशा प्रदान कर सकता है।

कार्यक्रम आयोजक एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष पवन यादव ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट एवं डिजिटल साक्षरता के बढ़ते प्रभाव से अवगत कराया। साथ ही कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में प्रत्येक विद्यार्थी के लिए डिजिटल कौशल का ज्ञान आवश्यक हो गया है। विशिष्ट वक्ता एवं आयोजन सचिव बृजेश यादव ने तकनीकी शिक्षा के व्यावहारिक उपयोग तथा विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित एवं प्रभावी प्रयोग पर अपने विचार व्यक्त किये।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अश्वनी गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को बदलती तकनीकी दुनिया की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास एवं रोजगारपरक कौशल का विकास करते हैं।

कार्यक्रम में डॉ. सोहन यादव एवं डॉ. नागेंद्र यादव की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, गणमान्यजन तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में विभागाध्यक्ष पवन यादव ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी के साथ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!