Jaunpur News: रेडियंश वेंचर बिजनेस प्लान की हुई बैठक

Aap Ki Ummid
follow us

तरूण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित सरोज विद्याशंकर कन्या इंटर कॉलेज में रेडियंश वेंचर बिजनेस प्लान की विशेष बैठक हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि कंपनी के सीएमडी जयप्रकाश (जेपी) शुक्ला रहे। वरिष्ठ लीडरों राकेश पाल और रामसिंह पटेल ने कंपनी के बिजनेस प्लान, कार्यप्रणाली और टीम के माध्यम से कार्य करने की जानकारी दी। वहीं सीएमडी जेपी शुक्ला ने कंपनी के उद्देश्य, ऑफर और सिस्टम पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. रामबरन पटेल व गायक सुधीर प्रजापति ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बैठक में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर अखिलेश सिंह, डॉ. विद्यासागर त्रिपाठी, एमपी पटेल, मंगला प्रसाद गिरि, संतोष पटेल, मनोरमा निषाद, विजय पटेल, सुमन दुबे, मीना सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!