तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सोमवार को परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। एआरटीओ (प्रवर्तन) जौनपुर एस.के. सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान से नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालों में हड़कंप मचा रहा।
सघन जांच के दौरान टीम ने एक विद्यालय वाहन जिसमें नं प्लेट तक गायब रहा एक पिकअप ओवर लोड और एक डीसीएम (मालवाहक) जिसके पास किसी प्रकार का कोई कागजात नहीं ।को रोककर उनके दस्तावेजों की पड़ताल किया। एआरटीओ श्री सिंह ने बताया कि जांच के दौरान इन तीनों वाहनों के पास संचालन से जुड़े आवश्यक कागजात नहीं पाए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन और फिटनेस/कागजातों की कमी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को सीज कर दिया गया। इसके साथ ही वाहन स्वामियों पर नियमानुसार जुर्माना भी ठोका गया है।
एआरटीओ ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि बिना वैध कागजात, फिटनेस या यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने विशेष रूप से स्कूली वाहनों के चालकों और प्रबंधकों को शासन के मानकों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए हैं।
.jpg)




