जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन. ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने तथा मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Jaunpur News: डीएम ने मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण
अक्टूबर 17, 2026
follow us
.jpg)






