Jaunpur News: विन्ध्याचल जा रहे दर्शनार्थियों की कार पलटी, तीन घायल

Aap Ki Ummid
follow us

विनय शर्मा

डोभी, जौनपुर। आजमगढ़ से विंध्याचल दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार रविवार रात करीब 3 बजे चंदवक क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अतुल कुमार (25), प्रीति देवी (20) और राजमती देवी (38) निवासी बघाड़ी परसादीपुर थाना महुली जिला खलीलाबाद घायल हो गए। एक के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर पिकेट ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने घायलों को कार से निकालकर सीएचसी डोभी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक दर्शनार्थी को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!