राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में रविवार की रात बस चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। बस स्टैंड के पास खड़ी बस को चोरों ने निशाना बनाया। बस लेकर भागने के दौरान वह शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग पर अक्कन सराय सिधाई मोड़ के पास दुर्गा पूजा पंडाल के समीप स्ट्रीट लाइट के पोल से टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे बस स्टैंड के पास खड़ी एक बस को लेकर युवक भागने लगा। कुछ दूर आगे बढ़ने पर शाहगंज जौनपुर मुख्य मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर सिधाई मोड़ के पास स्ट्रीट लाइट के पोल से टकरा गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बस चेकिंग के दौरान पपत्र सही न होने से सीज कर दिया।
थानाध्यक्ष खेतासराय ने बताया कि बस चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सोमवार को खेतासराय रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी अरविंद गौतम पुत्र इनरमन गौतम निवासी बिहारी पुरवा थाना बौंडी जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया। चोरी की बस को शाहगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान आवश्यक प्रपत्र नहीं मिलने पर सीज किया था। बाद में बस को खेतासराय थाने लाकर दाखिल किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह, उपनिरीक्षक अनिल पाठक, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी और अमित चौहान शामिल रहे।
.jpg)






