Jaunpur News: फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी, परिवार में मचा कोहराम

Aap Ki Ummid
follow us

विनय शर्मा

डोभी, जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के हरदासीपुर गांव में रविवार देर शाम एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हरदासीपुर निवासी मुकेश पांडेय रविवार रात नशे की हालत में बाजार गया था। वहां से रस्सी लेकर घर लौटा। बताया जाता है कि वह पत्नी को बार-बार जान देने की धमकी दे रहा था। हालांकि पहले भी इस तरह की धमकी देने के कारण परिजनों ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। रात करीब 8 बजे वह मकान के एक कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद कमरे में उसका शव पंखे के सहारे रस्सी से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!