Jaunpur News: आंधी-बारिश से कई जगह हुआ भारी नुकसान, बिजली का खम्भा लटका

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: आंधी-बारिश से कई जगह हुआ भारी नुकसान, बिजली का खम्भा लटका


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। सोमवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिन भर तेज धूप के बाद शाम को तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक आई आंधी से क्षेत्र में कई जगह नुकसान हुआ। खेतासराय-तिघरा मार्ग पर दुर्गा मंदिर के आगे तेज हवा के चलते बिजली का खंभा झुककर लटक गया। संयोग से उस समय आस—पास खड़े लोग बाल-बाल बच गये। वहीं आंधी के कारण खेतासराय-तिघरा मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं। इससे कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। अचानक मौसम बदलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आंधी और बारिश थमने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकले और नुकसान का जायजा लिया।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!