शहीद जावेद खान व शहीद आसिफ खान की शहादत को किया गया नमन
शौर्य सैनिक संगठन ने मनाया शहीद दिवस, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
विनोद कमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नरहन क्षेत्र में शौर्य सैनिक संगठन के तत्वावधान में शहीद जावेद खान एवं शहीद आसिफ खान की शहादत की स्मृति में शहीद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक एवं छितौना के प्रधानपति सुभाष यादव फौजी ने किया। इस दौरान शहीदों के परिजन अशफाक खान भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों का त्याग हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी वीरता और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुब्बा यादव, प्रदेश महासचिव कैप्टन राम आश्रय कुशवाहा, मऊ जिलाध्यक्ष उपेंद्र, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह, वाराणसी जिलाध्यक्ष विनय यादव, गाजीपुर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी शिव कुमार, प्रदेश संयोजक कमांडो धीरेन्द्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा केराकत नगर पंचायत के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार जायसवाल, समाजवादी पार्टी के केराकत विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान, वेदप्रिय विशाल समेत तमाम लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान संगठनात्मक विस्तार के तहत सुभाष यादव फौजी को शौर्य सैनिक संगठन का जौनपुर जिलाध्यक्ष व दीपक यादव को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीद जावेद खान और शहीद आसिफ खान के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
.jpg)





