बच्चों को बतायी गयी महापुरूषों की जीवन गाथा
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समाजवादी कुटिया मोहिउद्दीनपुर में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि यादव एडवोकेट ने बच्चों के साथ दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं समाजवादी कुटिया पर पढ़ने वाले बच्चों के बीच प्रतिदिन की भांति दूध, फल और बिस्कुट का वितरण किया गया।
इस मौके पर श्री ऋषि यादव ने बताया कि समाजवादी कुटिया कोरोना काल से जब से लॉकडाउन लगा है मार्च 2020 से लगातार अनवरत रूप से गरीब, वंचित बच्चों की शिक्षा और पोषण के लिए चल रही है। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजाद कराया और लाल बहादुर शास्त्री जी ने "जय जवान-जय किसान" का नारा देकर देश को सादगी, ईमानदारी और स्वाभिमान की राह दिखाई। हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने बच्चों को विस्तार से उनके जीवन के बारे में बताया और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि समाजवादी कुटिया का उद्देश्य गरीब और वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उनके पोषण का ध्यान रखना है, यह सेवा प्रतिदिन अनवरत जारी रहेगी। इस अवसर पर समाजवादी कुटिया के शिक्षक उमाशंकर यादव, शिक्षिका संगम निषाद सहित समाजवादी कुटिया के तमाम बच्चे उपस्थित रहे।
.jpg)






