Jaunpur News: मछलीशहर नगर पंचायत कार्यालय में याद किये गये बापू एवं शास्त्री जी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मछलीशहर नगर पंचायत कार्यालय में याद किये गये बापू एवं शास्त्री जी




सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही होगा देश का उत्थानः ईओ

देश में बदलाव लाने से पहले अपने में लायें बदलाव: प्रवेश सिंह

ईओ ने सफाईकर्मियों को किट एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

विपिन मौर्य

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम अधिशासी अधिकारी बिजय सिंह ने झंडारोहण किया। इसके बाद कार्यालय महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर ईओ ने मार्त्यापण करके दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद एक-एक करके कार्यालय के समस्त स्टाफ ने दोनों महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस दौरान ईओ ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलकर ही देश का उत्थान किया जा सकता है। बापू ने ही देशवासियों को सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने का संदेश दिया था। लेखा निर्माण अधिष्ठान विभाग के लिपिक प्रवेश सिंह ने कहा कि बापू ने कहा था कि आप दुनियां में जो भी बदलाव देखना चाहते हैं उसकी शरूआत सबसे पहले अपने आप से करें। मनोज चौरसिया ने ने कहा कि गांधी जी का मानना था कि सत्य ही सबसे बड़ी शक्ति है और अहिंसा ही सबसे बड़ा हथियार। इसके बाद कार्यालय में मौजूद लोगों में मिठाईयां वितरित की गई। इस दौरान ईओ ने सफाईकर्मियों में किट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एहतेशाम खान, राजेश सरोज, अमृत लाल, अजय कुमार, पवन विश्वकर्मा, आलोक गुप्ता, राहुल चौरसिया, सुनील शर्मा, यासिर बेलाल, रोहित यादव, अनिल विश्वकर्मा, जुगनू समेत समस्त सभासद आदि मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!