Jaunpur News: नवनिर्मित पुलिया धंसी, हादसे की आशंका प्रबल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: नवनिर्मित पुलिया धंसी, हादसे की आशंका प्रबल


पुलिया का निर्माण हुये हाथ की अंगुलियों के गिनती भर

मौजूद लोगों में चर्चा की मानक के विपरीत सामग्री का हुआ प्रयोग

सुनील शर्मा

जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर के हरखपुर वार्ड में प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग पर बनी पुलिया धंस गई जबकि उसे बनकर तैयार हुए हाथों के अंगुलियों की गिनती भर नहीं हुआ।

बता दें कि उसी रास्ते से होकर तारा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कालेज, सेंट जेवियर्स स्कूल, अशोक इंटर कालेज सहित अन्य स्कूलों के बच्चों का आवागमन भी होता है। मालूम हो कि इस रास्ते से हरखपुर मौर्य बस्ती, चितरसारी मलिन बस्ती, जियनीपुर, क्यामपट्टी होते हुए अन्य जगहों को जाती है। यह एक सुगम रास्ता है जिस पर से हर कोई आता जाता रहता है।

बताते चलें कि रविवार को जिस समय यह पुलिया धंसी उस दौरान मौजूद लोगों में चर्चा ये खास हो रही थी कि पुलिया निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री मानक के विपरीत थी जिसकी वजह से एक ट्रैक्टर के जाने से धंस गई। पुलिया धाराशयी होने पर जो भी देख रहा था, आश्चर्य करता रहा कि अभी गिनती के 3—4 दिन हुए और टूट गई। पुलिया इस कदर धंसी है कि रात के अंधेरे में किसी के साथ हादसा हो सकता है। दिन में ध्यान न दिए जाने पर भी खतरा है।


उसका निर्माण पालिका ने नहीं करवाया है: ईओ

इस संदर्भ में पत्र—प्रतिनिधि ने जब नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम से जानकारी चाही तो उन्होंने दो टूक में जवाब दिया कि उस पुलिया का निर्माण नगर पालिका की तरफ से नहीं, बल्कि किसी और एजेंसी ने करवाया है।


हादसा न हो, इसलिये की यह पहल: सभासद प्रतिनिधि

इस बाबत पूछे जाने पर सभासद प्रतिनिधि उमेश चंद्र मौर्य ने बताया कि हरखपुर वार्ड में प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग पर बनी नवनिर्मित पुलिया रविवार की दोपहर में एक ट्रैकटर के आवागमन से धंस गयी। जानकारी होने पर उन्होंने वहां पर दूसरी पुलिया रखवा दिया है, ताकि कोई हादसा न होने पाये। साथ ही यह भी बताया कि इस पुलिया का निर्माण डूडा विभाग से कराया गया है। निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया है। हालांकि इसकी जानकारी एजेंसी को दे दी गयी है। सोमवार को पुनः उसका निर्माण कराया जायेगा।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!