Jaunpur News: पूर्व प्रधान के भाई की हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पूर्व प्रधान के भाई की हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी




अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा हिम्मतनगर स्थित एक विद्यालय परिसर में सोमवार को पूर्व प्रधान के भाई ओम प्रकाश मिश्र 53 वर्ष पुत्र ब्रह्मदेव मिश्र निवासी नारीपुर का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्वजनों के मुताबिक मृत ओम प्रकाश प्रतिदिन की भांति रविवार की शाम घर से बाहर गए हुए थे लेकिन सोमवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा पता चला कि हिम्मतनगर स्थित एक निजी विद्यालय में उनका क्षत-विक्षत शव देखा गया। खबर सुनते ही स्वजनों में अफरा—तफरी मच गयी जिसके बाद स्वजन तुरंत घटनास्थल पहुंचे।

सुजानगंज पुलिस को फौरन सूचना दी गई जिसके बाद सुजानगंज पुलिस के साथ महराजगंज, बदलापुर, मछलीशहर, सिंगरामऊ थानाध्यक्ष मय फोर्स तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर अजय राय मौके पर पहुंच गये। इस दौरान मौके पर फॉरेंसिक टीम तथा सर्विलांस टीम भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच पड़ताल की। वहीं थाना सुजानगंज पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए अंत्य परीक्षण कराने के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया।

घटना को लेकर मृतक के स्वजनों ने सुजानगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं जिसमें से अभी एक बेटा और बेटी अविवाहित है। मृतक के बड़े भाई राजेंद्र प्रसाद मिश्र उर्फ रज्जन नारीपुर गांव के पूर्व प्रधान भी है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुजानगंज अमित पांडेय ने बताया कि मृतक के स्वजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक जांच पड़ताल की जा रही है तथा जल्द ही इस घटना का खुलासा हो जाएगा। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस की एक टीम मृतक के घर पर लगा दी गयी है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!