Jaunpur News: सरस्वती शिशु मन्दिर में बाल रूप में सजे बच्चों ने दिया प्रभु श्रीराम का संदेश

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सरस्वती शिशु मन्दिर में बाल रूप में सजे बच्चों ने दिया प्रभु श्रीराम का संदेश


नवरात्र एवं विजयदशमी पर धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी किये गये सम्मानित

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुराना चौक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में नवरात्र एवं विजयदशमी पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुये। इस दौरान नौ कन्याओं के पूजन के साथ ‘हर घर से निकले राम’ की भावना को साकार करते हुए बच्चे बाल रूप में सजकर विद्यालय पहुंचे। बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना, मां दुर्गा की आरती और पचरा गायन के साथ हुआ। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विज्ञान, गणित एवं संस्कृत ज्ञान परीक्षा के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। आयोजन के माध्यम से बच्चों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व सभासद संदीप जायसवाल रहे। अतिथियों ने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।

इस अवसर पर अग्रहरि समाज शाहगंज के अध्यक्ष मनोज अग्रहरि, जायसवाल युवा अध्यक्ष धीरज जायसवाल, पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष प्रतीक जायसवाल, सुशील सेठ, हनुमान अग्रहरि, श्रीराम अग्रहरि, शुभम यादव, पवन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!