Jaunpur News: दुर्गा पूजा पण्डालों में उमड़ रही भीड़, देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: दुर्गा पूजा पण्डालों में उमड़ रही भीड़, देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर


आकर्षक सजावट एवं भक्ति गीतों से गुलजार हुये पूजा पण्डाल

तरूण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। शारदीय नवरात्र के 7वें दिन क्षेत्र के देवी मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन-पूजन के लिए लोग पहुंच रहे हैं। वहीं कई स्थानों पर देर रात तक देवी जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पूजा समितियों की ओर से पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से पंडालों की रौनक बढ़ गई है। शाम होते ही पंडालों में लोगों की आवाजाही तेज हो जाती है। विभिन्न स्थानों पर बज रहे भक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना हुआ है।

क्षेत्र के बेर्रा गांव स्थित जयराजी कन्या विद्यालय परिसर में नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर प्रतिमा का अवलोकन कर रहे हैं। पूजा पंडाल में दिन भर लोगों की आवाजाही बनी रहती है जबकि शाम के समय भीड़ और बढ़ जाती है।

नवरात्र के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं, ताकि पूजा पंडालों में आने-जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!