Jaunpur News: आईएमए अध्यक्ष की अमर्यादित टिप्पणी पर अधिवक्ता समाज आक्रोशित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: आईएमए अध्यक्ष की अमर्यादित टिप्पणी पर अधिवक्ता समाज आक्रोशित


पुलिस अधीक्षक से मिलकर लिखित शिकायत करते हुये कार्यवाही की उठी मांग

अजय पाण्डेय

जौनपुर। आईएमए जौनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. आरपी यादव द्वारा डाक्टरों के सामूहिक सभा में अधिवक्ताओं को अपमानित करने एवं गरिमा तथा प्रतिष्ठान को आम जनता के मध्य में गिराने और बदनाम करने हेतु अधिवक्ताओं को उद्दण्ड कहने तथा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का मामला तूल पकड़ रहा है। इसी को लेकर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमण्डल मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिला जिन्हें पत्रक सौंपते हुये उक्त प्रकरण पर कार्यवाही करने की मांग किया। आईएमए अध्यक्ष डा. आरपी यादव के खिलाफ मुूकदमा दर्ज करने के साथ ही विधिक कार्यवाही करने की मांग करने वाले अधिवक्ताओं से पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने कहा कि जांचोपरान्त अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। शिकायत करने वालों में शुभम सिंह, संतोष सिंह, वीरेन्द्र यादव, यादवेन्द्र सिंह, इमरान जैदी, वरूण सिंह, विकास श्रीवास्तव, अन्तिम सिंह, अनिल श्रीवास्तव, पुष्कर निषाद सहित तमाम अधिवक्ता प्रमुख रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!