जौनपुर। मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। मदरसे के बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत करके उनके जीवन एवं आदर्शों को याद किया। प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद ने कहा कि जहां महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और देशसेवा की मिसाल कायम की। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षक दिलशाद अहमद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को देश के महापुरुषों के जीवन और उनके विचारों की जानकारी मिलती है तथा उनमें देशप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। शिक्षक शाहिद अहमद ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर मदरसे के मोहम्मद जावेद, तौफीक अहमद सहित तमाम शिक्षक, छात्र-छात्राएं, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
Jaunpur News: मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी में मनायी गयी गांधी—शास्त्री जयन्ती
अक्टूबर 04, 2026
follow us
.jpg)





