बक्शा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत स्थानीय विकास खंड परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष जनार्दन गौड़ की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये उनके अहिंसा, सत्य और स्वच्छता के संदेशों पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'सेवा ही संकल्प है' के मंत्र के साथ समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण उपाध्याय, बद्री यादव, शैलेंद्र दुबे, प्रद्युमन यादव सहित तमाम भाजपाजन उपस्थित रहे।
Jaunpur News: संकल्प अभियान में बक्शा ब्लाक में गांधी प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण
अक्टूबर 03, 2026
follow us
.jpg)





