बरसठी, जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्थानीय थाना परिसर सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई।
वहीं कंपोजिट विद्यालय आदमपुर में प्रधानाचार्य सुभाष सरोज के नेतृत्व में अध्यापक त्रिभुवन राम, संदीप सिंह सहित समस्त छात्र-छात्राओं ने भव्य रूप से जयंती मनाई। इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय निगोह सहित क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी गांधी और शास्त्री जयंती मनाकर महापुरुषों को नमन किया गया।
.jpg)





