Jaunpur News: सीडीओ ने जन कल्याण आजीविका स्वयं सहायता समूह का किया निरीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सीडीओ ने जन कल्याण आजीविका स्वयं सहायता समूह का किया निरीक्षण


विकास यादव

बक्शा, जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह ने स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत नरी में मशरूम उत्पादन का कार्य कर रहे जन कल्याण आजीविका स्वयं सहायता समूह का निरीक्षण किया।

इस मौके पर समूह की अध्यक्ष साधना खरवार ने बताया कि प्रत्येक सीजन लगभग 3 से 3ः30 लाख रुपए की इनकम मशरूम उत्पादन से जनरेट हो रही है। साधना ने न केवल अपने साथ जुड़ी 10 अन्य महिलाओं को इस कार्य में लगाया है और उनकी आय में बढ़ोतरी की है, बल्कि अन्य 15 समूहों के लगभग 150 से अधिक दीदीयों को प्रशिक्षित करके उनसे मशरूम उत्पादन में उनका सहयोग कर रहे हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण के समय समूह के सदस्यों को अपना उत्पादन बढ़ाने, ब्रांडिंग करने, अच्छी पैकेजिंग करने, जनपद स्तर पर एक कमर्शियल प्लेस दिलाने के साथ अतिरिक्त शेड निर्माण के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही इनकी क्षमता वृद्धि हो अन्य विभागों से कन्वर्जेंस एवं सीएसआर फंड से सहयोग प्राप्त करने के निर्देश दिये।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!