श्रद्धांजलि समागम का हुआ आयोजन, लोगों ने किया नमन
एसडी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। जनपद में ग्रामीण पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर अमर्त्य पत्रकार चंद्रेश मिश्र की 5वीं पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कुटीर संस्थान में मनाई गई। कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित हुआ।
प्रथम सत्र में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचन प्रकाश चंद्र पाण्डेय विद्यार्थी ने भरत के संस्कार को रेखांकित करते हुए बताया कि कथा हम सभी को यह सिखाती है कि हम अपने बच्चों को शिक्षा, धर्म तथा संस्कारवान बनाये। प्रो मनोज मिश्र जनसंचार विभागाध्यक्ष पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने अपनी स्वरचित कविता को पढ़कर चंद्रेश मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो रमेशमणि त्रिपाठी पूर्व प्राचार्य ने किया।
द्वितीय सत्र में विमर्श गोष्ठी आयोजित हुआ गोष्ठी का विषय "पत्रकारिता एवं चंद्रेश मिश्र का मानक संदर्भ सूचना क्रान्ति युग में ग्रामीण युवाओं के समक्ष संभावनाएं एवं चुनौतियां" में कार्यक्रम के मुख अतिथि प्रो राम मोहन पाठक पूर्व कुलपति दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा चेन्नई ने कहा कि अमर्त्य पत्रकार पंडित चंद्रेश मिश्र ग्रामीण अंचल में पत्रकारिता जगत के पुरोधा थे। उनके द्वारा पत्रकारिता एवं उनके स्मृति से जुड़ी एक पुस्तक विमोचन करने की संस्तुति व्यक्त कर कार्यक्रम आयोजक को धन्यवाद दिया।
विशिष्ट अतिथि शशिधर पाठक पत्रकार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संस्थापक अभयजीत दुबे एवं अमर्त्य पत्रकार चंद्रेश मिश्र के जीवन के बारे बताते हुए कहा कि अपनी लौकिक प्रखरता से इस भूमि को वनस्थली से तपोस्थली में बदलकर ग्रामीण अंचल में शिक्षा की ज्योति जलाई।सभाजीत त्रिवेदी ने चंद्रेश मिश्र के जीवन आदर्श की चर्चा कर अपनी कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि व्यक्त किया।
वहीं अरुण सिंह, राजीव सिंह सेवायोजन अधिकारी, अजय शुक्ला पत्रकार, दिनेश चौधरी पूर्व विधायक, राजीव सिंह प्रबंधक, प्रो सुरेश पाठक प्राचार्य, नवनीत मिश्र पत्रकार सहित अन्य वक्ताओं ने चंद्रेश मिश्र के जीवन एवं पत्रकारिता पर अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एड. रामकृष्ण त्रिपाठी ने किया। आभार ज्ञापन प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र पांडेय ने किया। प्रबंधक डॉ अजेंद्र दुबे एवं आलोक मिश्र ने कार्यक्रम में आये अतिथियों को माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इसी क्रम में मेधावी छात्रों को अतिथियों ने सम्मानित किया। संचालन प्रबंधक डॉ अजेंद्र दुबे ने किया। इस अवसर पर भूषण मिश्र, राम सुमेर मिश्र, रामदयाल द्विवेदी, डॉ विजय मौर्य, प्रभाकर त्रिपाठी पूर्व डाक अधीक्षक समेत तमाम पत्रकार, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।
.jpg)






