Jaunpur News: महाराजा अग्रसेन जयन्ती एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: महाराजा अग्रसेन जयन्ती एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न




चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। अग्रहरि समाज शाहगंज द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती उत्सव एवं नवगठित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन निर्माणाधीन अग्रहरि धर्मशाला एवं ज्योत्सना भवन गुरुधाम पक्का पोखरा में हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक अग्रहरि राष्ट्रीय महामंत्री अग्रहरि समाज रहे। विशिष्ट अतिथि रमेश चन्द्र अग्रहरि, प्रदेश अध्यक्ष अग्रहरि समाज, संतोष अग्रहरि राष्ट्रीय युवा महामंत्री अग्रहरि समाज, मनोज अग्रहरि जिलाध्यक्ष जौनपुर सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह के अतिथि में डॉ अवनीश विक्रम सिंह (ज्योतिषाचार्य), रमेश सिंह विधायक शाहगंज, डा. बन्धु सहित विभिन्न संघटन, समाज के प्रतिनिधि लोग रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरि प्रसाद अग्रहरि (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य) ने किया जहां मनोज अग्रहरि अध्यक्ष अग्रहरि समाज शाहगंज, श्रवण अग्रहरि महामंत्री, सी.ए. बिजेन्द्र अग्रहरि कोषाध्यक्ष, महिला अग्रहरि समाज की अध्यक्ष सीमा सुनील अग्रहरि, युवा अग्रहरि समाज के अध्यक्ष विनायक अग्रहरि सहित नवगठित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया।

इस वर्ष 14 वयोवृद्ध सम्मान (महिला-पुरुष) और स्वजातीय उत्कृष्ट विद्यार्थि सम्मान 15 बच्चों को दिया गया और नगर के अन्य समाज संस्था को भी सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन संजय गुप्त, डॉ सौम्या अग्रहरि, अजय अग्रहरि एवं पवन तनय ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती, संस्कारों के संरक्षण एवं समाजहित में सामूहिक सहभागिता को समय की आवश्यकता बताया। अग्रहरि समाज शाहगंज के अध्यक्ष मनोज अग्रहरि जीने सभी अतिथियों एवं समाज के उपस्थित बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एकता, संगठन, सहयोग और समर्पण के माध्यम से समाज को नई ऊँचाइयों तक ले जाना ही संगठन का संकल्प है।

इस अवसर पर बजरंग प्रसाद, उमाशंकर अग्रहरि, अरविंद अग्रहरि, जय प्रकाश अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, राजू अग्रहरि, अमरनाथ अग्रहरि, राजकुमार अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष शीम प्रकाश अग्रहरि, निवर्तमान अध्यक्ष संगीता जी, नीलम जी, ऊषा जी, नूपुर अग्रहरि, प्रीति अग्रहरि, अश्वनी जी, मनीष अग्रहरि, राम अवतार जी, अनिल अग्रहरि, जेपी अग्रहरि, अज्जू जी, रविशंकर अग्रहरि, राहुल अग्रहरि, संदीप जी, विक्की जी, सुनील अग्रहरि, रामकुमार अग्रहरि, मुन्ना अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!