Jaunpur News: कांशीराम सामुदायिक भवन के पुनर्निर्माण की मांग

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कांशीराम सामुदायिक भवन के पुनर्निर्माण की मांग


भीम आर्मी ने तहसीलदार सदर को सौंपा ज्ञापन

महेन्द्र प्रताप चौधरी

जौनपुर। मान्यवर कांशीराम साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर 9 अक्टूबर को भीम आर्मी की जिला टीम ने जिला मुख्यालय के निकट स्थित मान्यवर श्री कांशीराम सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। भवन की जर्जर स्थिति पर चिंता जताते हुए संगठन ने उसके तकनीकी निरीक्षण और शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग किया।

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप भारती तथा पूर्व मंडल संयोजक वाराणसी डॉ. एके गौतम के नेतृत्व में टीम ने सदर तहसीलदार के साथ भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान दीवारों, सीढ़ियों सहित अन्य हिस्सों में टूट-फूट तथा रखरखाव की कमी का मुद्दा उठाया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने आशंका जताई कि भवन की मौजूदा स्थिति से दुर्घटना का खतरा हो सकता है।

निरीक्षण के दौरान भवन के कथित दुरुपयोग का मामला भी सामने रखा गया। पदाधिकारियों ने कमरों में शराब के सेवन की शिकायत का उल्लेख करते हुए इसकी जांच कराने और भवन का उचित उपयोग सुनिश्चित करने की मांग किया। निरीक्षण के बाद भीम आर्मी के प्रतिनिधिमंडल ने सदर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भवन की तकनीकी जांच कराने, आवश्यक कार्रवाई करने तथा पुनर्निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की गई। संगठन ने कहा कि भवन को सुरक्षित बनाकर जनहित के कार्यों के लिए उपयोगी बनाया जाना चाहिए।

पदाधिकारियों ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहेब ने सामाजिक समानता, अधिकारों और बहुजन समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऐसे में उनके नाम पर बने सामुदायिक भवन का संरक्षण और उचित रखरखाव जरूरी है। इस अवसर पर डॉ. एके गौतम, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप भारती सहित भीम आर्मी के जिला पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!