Jaunpur News: राज कालेज की पूर्व शिक्षिका के निधन से शोक में डूबा विद्यालय परिवार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: राज कालेज की पूर्व शिक्षिका के निधन से शोक में डूबा विद्यालय परिवार


संजय शुक्ला

जौनपुर। नगर के राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज के नवनिर्मित रानी नीता कुंवर सभागार में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. संजय चौबे की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। डॉ. चौबे ने बताया किया कि विद्यालय की पूर्व अध्यापिका एवं आदर्श कन्या इंटर कॉलेज खेतासराय की प्रधानाचार्या राधा श्रीवास्तव का असामयिक निधन हो गया है। उनके निधन का समाचार मिलते ही विद्यालय परिवार एवं प्रधानाचार्य परिषद में शोक की लहर दौड़ गई। शोकसभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना किया।

शोकसभा में प्रधानाचार्य परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार, महामंत्री रविंद्र नाथ शर्मा, डॉ. दिनेश चंद्र यादव, जितेंद्र पांडेय, प्रेमचंद, विजय कुमार, अवधेश राम, दीपेश कुमार, नीरज यादव, डॉ. अखिलेश पांडेय, संदीप मिश्रा, विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता अंजनी श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, विनय ओझा, रमेश चंद्र, राघवेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, संजय सिंह, आनंद तिवारी, राजमणि यादव, रमेश त्रिपाठी, सूरज कुमार, राजेश श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत राधा श्रीवास्तव के निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके व्यक्तित्व एवं सेवाओं को स्मरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!