Jaunpur News: पुलिस लाइन में 1 नवम्बर को लगेगा मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण सुशील शशि के निर्देशन तथा कार्यपालक अध्यक्ष/वरिष्ठ न्यायमूर्ति राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुमोदनोपरान्त आम जनता के विधिक सशक्तीकरण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 1 नवम्बर को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना है।

उक्त के अनुपालन में 1 नवम्बर को जौनपुर में भी मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन पुलिस लाइन में किया जाना है। शिविर में विभिन्न विभागों जिनके अन्तर्गत निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग आदि हेतु जन कल्याणकारी योजना प्रचलित है, की लक्षित योजनाओं को चिन्हित कर उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना तथा लक्षित लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें शिविर के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।

ads

ads

ads

ads
ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!