Jaunpur News: अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल एवं ओजस्विनी परिषद ने किया कन्या एवं शस्त्र पूजन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल एवं ओजस्विनी परिषद ने किया कन्या एवं शस्त्र पूजन




शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल एवं राष्ट्रीय ओजस्विनी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के शाहगंज, जलालपुर और जौनपुर नगर में कन्या पूजन और शस्त्र पूजन किया गया। जौनपुर नगर के कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये अहिप जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने बताया कि सनातन संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया है। कन्या पूजन से समाज में नारी सम्मान और संस्कारों की रक्षा का संदेश जाता है, वहीं शस्त्र पूजन आत्मरक्षा और धर्म रक्षा का प्रतीक है।





शाहगंज में आयोजित कार्यक्रम प्रशान्त अग्रहरी के नेतृत्व में हुआ जहां छोटी कन्याओं का पूजन करके उन्हें चुनरी, प्रसाद और उपहार भेंट किये गये। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन करके राष्ट्र और धर्म की रक्षा का संकल्प लिया। जलालपुर एवं जौनपुर नगर में भी इसी तरह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुये। इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व में संगठन लगातार हिन्दू समाज को संगठित करने, संस्कारों को बचाने और बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रान्त कार्याध्यक्ष, रामप्रीति मिश्र फलाहरी महराज विभाग धर्मचार्य प्रमुख, जीतेन्द्र बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष राबद, प्रखंड एवं वार्ड अध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल, ओजस्विनी परिषद की मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अन्त में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया जहां जय श्रीराम के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!