उद्योग और राजनीति जगत के दिग्गज रहेंगे मौजूद
मुम्बई। समाचार पत्र यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हे आज का कर्मवीर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह श्री श्रीनारायण तिवारी को मीडिया (प्रिंट) कटेगरी में दिया जाएगा। इस अवसर पर उद्योग और राजनीति जगत के दिग्गज भी मौजूद रहेंगे। इस भव्य अवार्ड समारोह का आयोजन 27 सितम्बर को द वास्तीन गोरेगाँव पूर्व, मुंबई में किया जा रहा है। यह जानकारी आज का कर्मवीर अवार्ड सोशल फाउंडेशन के निदेशक जेम्स डिसुजा ने दी है। बता दें कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री श्रीनारायण तिवारी को पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैँ। जिसमें गऊ भारती समारोह आदि भी शामिल है।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित बदलापुर तहसील के जगजीवन पट्टी के मूल निवासी श्रीनारायण तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान मिलने पर कई सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई दी है। अखंड राजपूताना सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने दैनिक यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी को बधाई दी है। श्री तिवारी पिछले 41 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं। श्रीनारायण तिवारी ने जौनपुर जिले के शाहगंज से प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक 'वादरायण' से सन 1984 से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। विभिन्न साप्ताहिकों व दैनिकों में काम करते हुए उन्हें सन् 1988 में मुंबई से प्रकाशित हुए राष्ट्रीय हिंदी दैनिक जनसत्ता में स्टाफ रिपोर्टर के रूप में सेवा करने का सुअवसर प्राप्त हुआ, फिर सन् 2003 से लोकमत समाचार में बतौर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं दी। लोकमत समाचार से जुड़ने के थोड़े ही दिन बाद उन्हें समूचे 'लोकमत समूह' के लिए विशेष संवाददाता के रूप में काम करने का सुअवसर मिल गया। उसके बाद हिंदी दैनिक 'दबंग दुनिया', हिंदी दैनिक 'एब्सल्यूट इंडिया', हिंदी दैनिक 'पूर्ण विराम', हिंदी दैनिक 'जागरूक टाइम्स' में स्थानीय संपादक, संपादक और कार्यकारी संपादक के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया। इन दिनों वह राष्ट्रीय हिंदी दैनिक 'यशोभूमि' के संपादक हैं।
.jpg)
.jpg)






