जौनपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) श्रीनगर में 'हिंदी पखवाड़ा 2026' के अंतर्गत राजभाषा के प्रभावकारी प्रयोग और अकादमिक व प्रशासनिक कार्यों में इसके विस्तार हेतु विविध शैक्षणिक एवं व्यावहारिक गतिविधियों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बयालीसी पीजी कॉलेज जलालपुर के हिंदी विभाग के अध्यक्ष एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंशुमान सिंह मुख्य विषय विशेषज्ञ (Resource Person) के रूप में आमंत्रित थे। डॉ. सिंह ने "ई-ऑफिस में हिंदी: नोटिंग एवं ड्राफ्टिंग का व्यावहारिक शिक्षण" विषय पर अपना व्याख्यान और प्रशिक्षण दिया।
व्याख्यान में डॉ. अंशुमान सिंह ने ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से हिंदी में नोटिंग (टिप्पण), ड्राफ्टिंग (आलेखन), प्रभावी शासकीय लेखन और आधिकारिक पत्राचार के व्यावहारिक पहलुओं को विस्तार से समझाया। साथ ही बताया कि डिजिटल युग में राजभाषा हिंदी का प्रयोग किस प्रकार सरलता और दक्षता के साथ शासकीय कार्यों में किया जा सकता है। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. जितेन्द्र गुर्जर एवं डॉ. मोहम्मद अंसारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बता दें कि डॉ अंशमान हैप्पी मॉडल स्कूल मुंगराबादशाहपुर के प्रबन्धक के पुत्र हैं।
.jpg)







