दुकान खोलने पहुंचे मालिक को हुई जानकारी
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कुसरना गांव निवासी शैलेश यादव की हनुमान नगर बाजार में लक्ष्य किराना स्टोर की दुकान है जिसमें बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर का खटका तोड़कर दुकान में प्रवेश कर दुकान में रखा रिफाइंड तेल के एक किलो, आधा किलो और 200 एमएल के पैकेट, सरसो तेल के एक किलो, आधा किलो और 200 एमएल के पैकेट, दो बोरी दाल, एक बोरी चीनी, बजाज तेल, जैस्मिन तेल सहित अन्य किराना की सामान के अलावा चोर इन्वर्टर, बैटरी, फ्रिज, इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा गल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपये नकद लेकर चम्पत हो गये। सुबह जब शैलेश दुकान खोलने पहुंचे तो शटर में ताला खोलने की कोशिश की लेकिन शटर न बंद हो रहा था और न ही खुल रहा था। हाथ से शटर का खटका हटाने पर शटर अपने आप खुल गया। अंदर देखने पर दुकान का सामान अस्त-व्यस्त मिला। दुकान मालिक के मुताबिक चोरी हुई सामान की कुल कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली तो वही चोरी की इस घटना से दुकानदारों में भय का माहौल व्याप्त है।
.jpg)







