अजय पाण्डेय
जौनपुर। देवदूत वानर सेना का बैठक कार्यालय पर हुई जहां शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय रघुवंशी ने बताया कि देवदूत वानर सेना के संस्थापक अजीत प्रताप सिंह डिप्टी डायरेक्टर के निर्देशन में हाईकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सुनिति संचान के नेतृत्व में वानर
सेना का महासम्मेलन लखनऊ में आगामी 22 नवम्बर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने जा रहा है। जनपद से सैकडों देवदूतों को अपने तन मन धन से प्रतिभाग करना है। सम्मेलन में देश विदेश के तमाम देवदूत जो समय समय पर किसी के उपचार, शादी, रक्तदान, नौकरी आदि मे अपना सहयोग देने वाले आईएएस, पीसीएस, सांसद, विधायक, मंत्री, व्यापारी, हाईकोर्ट के न्यायाधीश, अधिवक्ता, शिक्षक आदि उपस्थित रहेंगे जो मानवता सेवा को जाति धर्म के ऊपर उठकर दीन दुखियों की सेवा करना ही वानर सेना का मुख्य उद्देश्य समझायेंगे। समझने, देखने और कार्य करने के लिए प्रेरित होने के लिए अधिक से अधिक संख्या में इस महासम्मेलन में उपस्थित होकर लाभ उठाएं। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक संघ राजेश सिंह, प्रचार मंत्री मनोज सिंह, करन बिन्द, आनन्द अग्रहरि, रवि सिंह. रतनदीप निषाद, दीपक सभासद, सुमित उपाध्याय, शनि जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
.jpg)







