चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। शिक्षक दिवस पर ब्राइट फ्यूचर क्लास बाई अजय जी में विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम किया गया। इस दौरान छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कार, अच्छे आचरण, अच्छी संगत एवं जीवन में श्रेष्ठ उद्देश्य अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अजय जी ने विद्यार्थियों को अपने जीवन के उद्देश्य एवं लक्ष्य को निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। साथ ही कहा कि छात्र अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सदैव सम्मान करें और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सतत मेहनत करते रहें। जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए, तब तक रुकना नहीं चाहिए।
इस अवसर पर प्रवक्ता पवन अग्रहरि, जोन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरि, मनोज अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। पवन अग्रहरि, मनीष अग्रहरि एवं धीरज जायसवाल ने भी छात्रों के समक्ष अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सफलता का मार्ग कठिन परिश्रम, लगन और निरंतर मेहनत से होकर गुजरता है।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों में पलक अग्रहरि, रिया अग्रहरि, हिमांशी अग्रहरि, प्रीति अग्रहरि, लाडो मोदनवाल, शिवाय अग्रहरि, अंशु गुप्ता सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन अपनाकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
.jpg)







