Jaunpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम


डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के कुसियां बहार गांव निवासी बाइक सवार 36 वर्षीय राम सुभाष निषाद की रविवार रात बड़ौना पानी की टंकी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।बताया जाता है कि राम सुभाष पुत्र फूलचंद निषाद रविवार रात करीब साढ़े दस बजे बाइक से रूधौली बाजार की ओर से घर लौट रहे थे। वह जैसे ही बड़ौना पानी की टंकी मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सरपतहां पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी रीना की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। राम सुभाष पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पीछे पत्नी रीना और सात वर्षीय पुत्र राज हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां कुमारी देवी भी बेटे की मौत से बदहवास हैं।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!