Jaunpur News: नोनारी की सारिका भारती ने प्रदेशीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रचा इतिहास

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: नोनारी की सारिका भारती ने प्रदेशीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रचा इतिहास


नेवढ़िया, जौनपुर। 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 सितंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में हुआ। नेशनल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में नोनारी रामपुर की सारिका भारती पुत्री सत्य नारायण भारती निवासी नोनारी रामपुर ने अंडर-17 वर्ग में वाराणसी मंडल की ओर से प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में सारिका ने अयोध्या मंडल की टीम को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

सारिका की इस उपलब्धि से विद्यालय, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उल्लेखनीय है कि सारिका ने वर्ष 2024, 2025 और 2026 में लगातार तीन बार प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। साथ ही वर्ष 2025 में उसने NMMS परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की थी। सारिका की इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान नोनारी धीरेंद्र सिंह ‘सिंटू’ द्वारा स्वागत एवं सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान छात्रा के साथ उनके कोच विजय कुमार पाल एवं अनिल पटेल का भी सम्मान करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया गया। ग्राम प्रधान ने छात्रा की सफलता के लिए विद्यालय के समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में राजू सिंह, सतीश सिंह, संदीप सिंह, डॉ. रवि सिंह सहित ग्रामसभा के संभ्रांत नागरिक एवं विद्यालय परिवार की ओर से रविन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, मानिक चंद पटेल, ध्यान चंद प्रजापति, विनय सिंह, गणेश श्रीवास्तव, लव सिंह, संदीप यादव, विकास तिवारी, माधुरी पांडेय, संगीता दिनकर, साधना देवी समेत अन्य अध्यापकों ने सारिका की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!