Jaunpur News: हाईवे पर वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गम्भीर

Aap Ki Ummid
follow us

चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी

राजेश पाल

धर्मापुर, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एकरामगंज मोड़ हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को तेज टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

गौराबादशाहपुर के राजेपुर गांव निवासी अनिल यादव ने 26 सितंबर की देर शाम थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते 23 सितंबर की शाम करीब 4 बजे उसका भाई दीपक यादव अपनी बाइक से किसी काम से जिवली मोड़ के तरफ गया हुआ था। वहां से जौनपुर- आजमगढ़ हाईवे होते हुए जौनपुर शहर की तरफ लौट रहा था। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एकरामगंज मोड़ हाईवे के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में तेज गति से टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दीपक यादव (28) को सीएचसी चोरसंड भिजवाया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी डॉक्टरों ने हालत ज्यादा गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया लेकिन परिजन जल्द इलाज करवाने हेतु शहर स्थित एक निजी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराएं जहां अभी भी वह बेहोश है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!