Jaunpur News: महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न एवं हत्या प्रयास के वांछित को धर दबोचा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न एवं हत्या प्रयास के वांछित को धर दबोचा


रोडवेज तिराहे से किया गिरफ्तार, वाराणसी में छिपकर रह रहा था आरोपी

अजय पाण्डेय

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देशन में वांछित व वारंटी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महिला थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को रोडवेज तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने बताया कि महिला थाना पर दर्ज प्राथमिकी दहेज प्रतिषेध व हत्या के प्रयास के अधिनियम में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। उहोंने बताया कि सूचना मिली कि शनिवार को उक्त मुकदमे का वांछित अभियुक्त रोडवेज तिराहा के आस—पास मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रवीण सिंह पुत्र विनय प्रताप सिंह निवासी ग्राम धन्नीपुर थाना बरसठी हाल पता यमुनानगर कॉलोनी तरना थाना शिवपुर जनपद वाराणसी के रूप में हुई। महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी के अनुसार अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था और वाराणसी में छिपकर रह रहा था। उसे 19 सितंबर को सुबह 10:20 बजे रोडवेज तिराहा जौनपुर से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!