मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौंपा नियुक्ति पत्र
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर के ईशापुर मोहल्ला निवासी सुभाष चंद्र यादव के सुपुत्र सौरभ यादव का उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक गोपनीय पद पर चयन हुआ है। चयन के बाद आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौरभ को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। बताया गया कि वाराणसी मंडल में उपनिरीक्षक गोपनीय पद पर कुल दो अभ्यर्थियों का चयन हुआ है और दोनों ही अभ्यर्थी जौनपुर से संबंधित हैं। सौरभ यादव ने सीमित संसाधनों वाले साधारण परिवार से निकलकर अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। सौरभ यादव इसके पहले भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो चुके हैं। लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हुए उन्होंने उपनिरीक्षक गोपनीय पद हासिल किया। सौरभ के चयन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों ने कहा कि सौरभ की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम एवं लगन से साधारण परिवार का युवा भी बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है।
.jpg)
