चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब की बैठक अंखन सराय में हुई जहां क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता किया। इस दौरान आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक जागरूकता सहित अन्य जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सतीश चन्द्र गुप्ता एडवोकेट (अध्यक्ष), महेंद्र जायसवाल (उपाध्यक्ष), रितेश आर्य (सचिव), मनीष अग्रहरि (रीजन चेयरपर्सन), मनीष श्रीवास्तव (कोषाध्यक्ष), डॉ. डी.के. गुप्ता, रूपेश जायसवाल, डॉ. एसएल गुप्ता, डॉ. सुधाकर मिश्रा, अरुण पांडेय, मनोज जायसवाल, मनोज पांडेय, प्रवीण श्रीवास्तव, पवन साहू, अनिमेष अग्रहरि, रोमिल अग्रहरि, मनीष तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस दौरान लायन सप्ताह के चेयरमैन सुरेंद्र तिवारी को सर्वसम्मति से चुना गया। पदाधिकारियों ने कहा कि क्लब समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास करता रहेगा।
.jpg)







