जौनपुर। डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित "विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना" वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत जनपद में ट्रेड- हलवाई, बढई, राजमिस्त्री, कुम्हार, धोबी, लोहार, नाई में दस दिवसीय प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र ऑनलाइन वेबसाइट पर 4 सितम्बर तक प्राप्त आवेदनों का स्कोर कार्ड के आधार पर चयन किया जाना है। समस्त आवेदकों को अवगत कराया गया कि अपने वास्तवित अभिलेख (शैक्षिक योग्यता, आयु प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र) के साथ कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र में 5 सितम्बर को समय प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Jaunpur News: स्कोर कार्ड के आधार पर होगा चयन: डिप्टी कमिश्नर
सितंबर 03, 2026
follow us
.jpg)






