Jaunpur News: बाबा सिंह की पहल पर मुसहर बस्ती में पहुंचेगी बिजली

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बाबा सिंह की पहल पर मुसहर बस्ती में पहुंचेगी बिजली


शाहगंज विधायक ने खम्भा, तार एवं ट्रांसफार्मर लगवाने के दिये निर्देश

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के डोमनपुर स्थित मुसहर बस्ती के लोगों के लिये लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या दूर होने की उम्मीद जगी है। चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रधान प्रतिनिधि उमेश कुमार उर्फ बाबा सिंह की पहल पर शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने मुसहर बस्ती में विद्युतीकरण कराने की पहल की है। बाबा सिंह ने विधायक से मुलाकात कर बस्ती की समस्या को प्रमुखता से उठाया जिसके बाद विधायक ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये। उमेश जी ने विधायक को बताया कि मुसहर बस्ती में बिजली की सुविधा न होने से परिवारों को अंधेरे में रहना पड़ता है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर रोजमर्रा के काम तक प्रभावित होते हैं। उन्होंने बस्ती में बिजली के खंभे, तार और ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग रखी। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को विद्युतीकरण का कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। उमेश ने सिधाई मंदिर परिसर में रात के समय प्रकाश की व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगवाने की मांग भी विधायक के समक्ष रखी। इस पर विधायक ने सहमति जताई। विधायक जी की ओर से पहल शुरू होने की जानकारी मिलते ही मुसहर बस्ती के लोगों में खुशी है। ग्रामीणों ने उमेश के प्रयास और विधायक रमेश सिंह के प्रति आभार जताया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!