Jaunpur News: डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक एनआईसी कक्ष में हुई जहां वित्तीय रूप से कमजोर एवं पूर्व निबंधित एम-पैक्स के उन्नयन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। ए0आर0 कोआपरेटिव ब्रजेश पाठक ने बताया कि जनपद में कुल 54 समितियों को रंगाई-पुताई सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए चिन्हित किया गया है। इन समितियों के उन्नयन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किए जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!