Jaunpur News: गांधी स्मारक पीजी महाविद्यालय में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: गांधी स्मारक पीजी महाविद्यालय में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम


डा. प्रदीप दूबे

समोधपुर, जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गांधी स्मारक पीजी महाविद्यालय समोधपुर में बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर के निर्माण तथा छात्र-छात्राओं एवं आमजन में पौधरोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रणजीत पांडेय ने किया। सेवा संकल्प अभियान के संयोजक डॉ. लालमणि प्रजापति तथा सह संयोजक विकास यादव एवं जितेंद्र कुमार ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. अविनाश वर्मा, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. वंदना तिवारी, डॉ. जितेंद्र सिंह एवं डॉ. विष्णुकांत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे जिन्होंने वृक्षरोपण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता किया।

प्राचार्य प्रो. रणजीत पांडेय ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन और पर्यावरण के आधार हैं। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाये गये पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!