शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। तिलकधारी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना सत्र 2026-27 के अन्तर्गत राष्ट्रीय सेवा योजन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सेवा ही संकल्प कार्यक्रम के अन्तर्गत महाविद्यालय के दोनों इकाइयों की स्वयंसेविकाओं के संयुक्त तत्वाधान में सेमिनार कक्ष में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० वन्दना सिंह ने स्वंयसेविकाओं को स्वच्छता का शपथ दिलाया। इसके पश्चात संगोष्ठी हुई जहां आयशा श्रीवास्तव, मानवी कुशवाहा, काजल बिन्द, संजना, रीतू निषाद सहित अन्य स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही महाविद्यालय परिसर की स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता का स्लोगन 'हम सब का एक ही नारा, स्वच्छ रहे देश हमारा' व 'आओ फिर एक बदलाव करे, देश-का कोना-कोना साफ करें' प्रयोग करते हुए बड़े मनोयोग से इस पुण्य कार्य में सहयोग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० वन्दना सिंह, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ० राजश्री सिंह, डॉ० निशा सिंह, डॉ० दुर्गा, डॉ० ज्योति, श्रीमती सीमा, श्रीमती विनीता, अनूप सिंह का विशेष योगदान रहा। यह आयोजन कार्यकम अधिकारी डॉ० नीलम सिंह व डॉ० चित्रलेखा सिंह के दिशा निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
.jpg)







