मेंटेनेंस कार्य के चलते कई फीडरों की सप्लाई रहेगी बन्द
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक अनुरक्षण एवं मेंटेनेंस कार्य कराए जाने के कारण बुधवार को शाहगंज क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि 132 केवी विद्युत उपकेंद्र शाहगंज पर 132 केवी मेन बसबार का अनुरक्षण कार्य किया जाना है।
उन्होंने बताया कि यह कार्य 10 सितंबर को सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। अनुरक्षण कार्य के दौरान 132 केवी विद्युत उपकेंद्र शाहगंज से आपूर्ति होने वाले सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें। अनुरक्षण कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः सामान्य कर दी जाएगी।
.jpg)






