राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को बुधवार को खेतासराय रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला गांव निवासी रवि पुत्र प्रकाश राजभर के खिलाफ खेतासराय थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी का रेलवे स्टेशन के पास मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रवि को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र यादव और कांस्टेबल मुनील शुक्ला शामिल रहे।
.jpg)







