Jaunpur News: चरित्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका पर संगोष्ठी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: चरित्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका पर संगोष्ठी


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज तालीमाबाद सबरहद में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर ‘चरित्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी की गई। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम के संरक्षण में हुआ। मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान के सहायक आचार्य अखिलेश कुमार ने विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना अपनी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम में अज़रा फातमा, आलिज़ा शाह, मोहम्मद असमर, कु. प्रिया और मुस्कान ने अपने विचार व्यक्त किये। प्राध्यापक मो. रियाज़ अहमद ने भी राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका पर विचार साझा किए। प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की शक्ति का स्रोत उसका चरित्र होता है। वर्तमान में जब मूल्यों का तेजी से ह्रास हो रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे कार्यक्रमों की आवश्यकता और बढ़ गई है। उन्होंने छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि यदि भारत को विश्व की अग्रिम पंक्ति में देखना चाहते हैं तो चरित्रवान बनें, क्योंकि बिना चरित्र के शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है।

इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनामिका पांडेय, डॉ. शिव प्रसाद यादव, शाहबाज आलम सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। संगोष्ठी का संचालन डॉ. अमित दयानाथ गुप्ता ने किया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनामिका पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की शपथ दिलाई।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!