Jaunpur News: बदलापुर के मिट्टी की जिज्ञासा ने रचा इतिहास

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बदलापुर के मिट्टी की जिज्ञासा ने रचा इतिहास


डा. संजय यादव

बदलापुर, जौनपुर। "साहस को जब संकल्प का संबल मिलता है तो सफलता का कमल स्वतः ही खिल उठता है।" इस बातों को चरितार्थ करते हुए बदलापुर के तियरा भेलूपुर निवासी पूर्व प्रधानाचार्य राम सागर तिवारी के सुपुत्र कैप्टन डॉ. सुनीलकांत तिवारी प्रवक्ता ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन की मेधावी सुपुत्री डॉ. जिज्ञासा तिवारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET PG) में अपनी अप्रतिम मेधा और अनवरत साधना से सफलता का परचम लहराया है। जिज्ञासा की इस गौरवमयी उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को अपार हर्ष से सराबोर किया है, अपितु संपूर्ण बदलापुर क्षेत्र को गौरवान्वित कर साहित्य और संस्कृति की इस धरा पर आधुनिक ज्ञान की एक नई स्वर्णिम आभा बिखेर दी है।

चिकित्सा जैसे पवित्र क्षेत्र में देश की इस सबसे प्रतिष्ठित और कठिनतम परीक्षाओं में से एक को उत्तीर्ण कर जिज्ञासा ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और एकाग्र चित्त से किए गए प्रयासों के समक्ष कोई भी लक्ष्य अभेद्य नहीं रहता। उनकी यह स्वर्णिम सफलता अंचल की अनगिनत बालिकाओं के लिए प्रेरणा का एक पावन पुंज बनेगी। इस पावन वेला पर क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों, साहित्यकारों और शुभचिंतकों ने जिज्ञासा तिवारी के उज्ज्वल एवं लोक-कल्याणकारी भविष्य की मंगलकामना करते हुए बधाई दी है। उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ की उपाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी एवं प्रधानाध्यापक जितेंद्र तिवारी ने भतीजी डॉ जिज्ञासा तिवारी के उत्कृष्ट चयन पर कहा है कि "मेधा की पावन ऊर्जा से, उसने नूतन इतिहास रचा है। बदलापुर की इस माटी का, गौरव अंबर तक जा पहुँचा। कठिन साधना से पाई, तूने यह अनुपम थाती है, नेह-समर्पण की लौ से, यह विजय-दीप मुस्काती है। सफ़लता के इस पावन पथ पर, पग-पग तुम्हें आशीष मिले, मानव सेवा के संकल्पों से, जीवन का हर पुष्प खिले।" हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ! आपका यह यश और कीर्ति पथ सदैव सेवा, करुणा और उत्कृष्ट उपलब्धियों से आलोकित रहे। क्षेत्र के राजेंद्र मिश्रा, सूर्यमणि मिश्रा, देवमणि मिश्रा, सतीश मिश्रा, डॉ आशुतोष तिवारी, डॉ. अंबिका तिवारी, डॉ. रिचा तिवारी, डॉ. हर्षित तिवारी, डॉ. हर्ष तिवारी, विनोद मिश्रा, विकास मिश्रा, उमेश मिश्रा अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बदलापुर, राय साहब यादव मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ बदलापुर, प्रदेश महामंत्री जिलाध्यक्ष अनिल यादव आदि ने डॉ. जिज्ञासा तिवारी को बधाई दी है।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!