पौधरोपण से रक्तदान तक हुये सेवा के तमाम कार्यक्रम
रचना विशेष विद्यालय में कम्प्यूटर-प्रिंटर, वृद्धाश्रम में फल-भोजन, ई-रिक्शा की बैटरी एवं सिटी स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के लिये दिये गये व्हीलचेयर
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता/समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम किये। इस मौके पर पौधरोपण से लेकर जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांग यात्रियों और मरीजों की मदद तक कई कार्यक्रम हुये। इस दौरान समर्थकों ने जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराई और रक्तदान भी किया।
कार्यक्रमों की शुरुआत टीडीएमसी स्कूल बनरहिया बाग, धर्मापुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण से हुई। समर्थकों ने पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए। इसके बाद समर्थक रचना विशेष विद्यालय, महंगूपुर, शीतला चौकियां धाम पहुंचे। यहां विद्यालय के बच्चों के लिये कम्प्यूटर और प्रिंटर प्रदान किये गये। बच्चों के साथ केक काटकर भोजन के पैकेट भी वितरित किये गये। इसके बाद समर्थक वृद्धाश्रम, सैय्यद अलीपुर, सुक्खीपुर पहुंचे। यहां वृद्धजनों को भोजन और फल वितरित किये गये।
वृद्धाश्रम के लोगों की आवागमन संबंधी आवश्यकता को देखते हुये उनके ई-रिक्शा के लिये बेहतर गुणवत्ता की बैटरी भी उपलब्ध कराई गई। सेवा कार्यक्रमों की अगली कड़ी में समर्थक सिटी स्टेशन पहुंचे। यहां वृद्ध और दिव्यांग यात्रियों की यात्रा को सरल एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से स्टेशन परिसर के लिए 5 व्हीलचेयर प्रदान की गईं। इसके बाद ईशा हॉस्पिटल में समर्थकों ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया, ताकि जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर आसानी से रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
हर साल जरूरतमन्दों के बीच मनाते हैं जन्मदिन
गौरतलब है कि ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन पूरे देश भर में मनाया जाता है और इसे जरुरतमंदों कों समर्पित करते हैं। उनकी जरूरत के मुताबिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ सेवा कार्य किये जाते हैं। जन्मदिन पर सेवा का यह सिलसिला लगातार जारी है। ज्ञान प्रकाश सिंह का मानना है कि जरूरतमंदों के बीच अपना जन्मदिन मनाने से मन को सुकून और आनंद की अनुभूति होती है। उनका कहना है कि जब ईश्वर ने उन्हें दूसरों की मदद करने योग्य बनाया है तो गरीबों और जरूरतमंदों का सहयोग करना उनका भी कर्तव्य है। उनका उद्देश्य है कि मदद की उम्मीद लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचने वाला कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खाली हाथ वापस न लौटे। जन्मदिन के अलावा भी वह जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे रहते हैं। समर्थकों द्वारा आयोजित इन सेवा कार्यक्रमों में भी इसी सोच की झलक दिखाई दी, जहां अलग-अलग जरूरतों के अनुसार लोगों की मदद की गई।
इन महानुभावों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर ज्ञान स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच अशोक सोनकर, रमेश सिंह, बबलू दूबे, मयंक नारायण, जेपी श्रीवास्तव, अनुराग तिवारी, आशीष द्विवेदी, पत्रकार मो. अब्बास, रिशू सिंह, शिवा सिंह, हर्ष सिंह, अजय शुक्ल, मोहम्मद अब्बास, शुभम गुप्ता, अर्जुन राय, प्रेम मिश्र, युवराज शुक्ल, रितिक रघुवंशी, शक्ति शुक्ला, सचिन सिंह, ओम सिंह, समर्थ सिंह, श्रेयस सिंह, अमर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि रुपेश रघुवंशी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
.jpg)










