Jaunpur News: जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेन्स कमेटी की बैठक सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेन्स कमेटी की बैठक सम्पन्न


जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेन्स कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा माह जुलाई से सितम्बर 2026 तक आयोजित हो रहे संभंव अभियान 6.0 की प्रगति, निर्मित हो रहे आ.बा. केन्द्र भवन, पोषण ट्रैकर के बिन्दु आंगनबाडी केन्द्रों पर वितरित होने वाले खाद्यान्न, गृहभ्रमण, टीकाकरण, वजन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्मित हो रहे आंगनबाडी केन्द्र भवनों को आगामी 01 सप्ताह के अन्दर पूर्ण कराने हेतु निर्देशित करने के साथ ही पूर्व से निर्मित आंगनबाडी केन्द्रों पर कायाकल्प के अन्तर्गत आवश्यकतानुसार मरम्मत कराने के निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा संभव अभियान के अन्तर्गत आशा कार्यकत्री एवं आंगनबाडी कार्यकत्री को सैम बच्चों के घर गृहभ्रमण करने तथा आशा/एएनएम को ई-कवच पोर्टल पर सैम बच्चांं के फॉलोअप व अन्य सूचनाओं की फीड़िग 31 अगस्त 2026 तक शत-प्रतिशत अपडेट कराने के निर्देश देने के साथ ही साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारियों व खण्ड विकास अधिकारियों को भी सैम बच्चों के घर गृहभ्रमण करने हेतु निर्देशित किया गया। संभव अभियान में विकास खण्ड मुंगराबादशाहपुर की खराब प्रगति होने के कारण बाल विकास परियोजन अधिकारी मुंगराबादशाहपुर को नोटिस निर्गत करने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पोषण पुर्नवास केन्द्र में बच्चों के सन्दर्भन एवं भर्ती होने के सम्बध में समीक्षा करते हुए समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि चिन्हित सैम बच्चों को पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती कराते हुए उनका नियमित फालोअप किया जाय। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि जनपद के निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रगति सुनिश्चित करें तथा खराब प्रगति वाले परियोजना के अधिकारी को नोटिस निर्गत करें। बैठक में जिला विकास अधिकारी, नोडल अधिकारी एनआरसी, उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूति अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!