Jaunpur News: पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो: डीएम

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो: डीएम





जिलाधिकारी ने दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में मंगलवार को देर सायं प्रेक्षागृह में आगामी दुर्गा पूजा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गापूजा आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों द्वारा जन सुविधा एवं आयोजन को बेहतर बनाने के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए। 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन स्थलों पर विद्युत तारों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त कराया जाए तथा सभी संबंधित मार्गों को आवागमन के लिए मोटरेबल स्थिति में रखा जाए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रमुख पूजा स्थलों एवं आवश्यक स्थानों पर मोबाइल टॉयलेट, पेयजल एवं वाटर टैंक की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। साथ ही साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान कोई नई परम्परा प्रारंभ नहीं की जाएगी। सभी आयोजकों एवं संबंधित अधिकारियों को पूर्व से चली आ रही व्यवस्थाओं एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप ही आयोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संडक एवं विद्युत से सम्बन्धित आने वाली कमियों को समय रहते दूर कराया जाए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से फायर सेफ्टी एवं विद्युत सुरक्षा पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि सभी पूजा पंडालों में अग्निशमन एवं विद्युत सुरक्षा संबंधी आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान आम जनमानस की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में अधिकारियों एवं दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के बीच समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, अग्निशमन तथा विसर्जन स्थल से संबंधित व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। इसी क्रम में 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती समारोह के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे गये। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अश्वस्थ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!